Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे PM मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें 587 PhD स्कॉलर्स भी शामिल हैं। IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्थान के प्रमुख पुरस्कार भी देंगे। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं।

‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन

इस बार दीक्षांत समारोह की सबसे खास बात ‘परम प्रज्ञा’ है। यह IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में तैयार की गई AI आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा है। प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। ‘परम प्रज्ञा’ में बहुत तेज कंप्यूटिंग की सुविधा होगी। इससे शोधकर्ताओं, प्रोफेसरों और छात्रों को जटिल वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग समस्याओं पर काम करने में मदद मिलेगी। यह सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे पहले 4 अगस्त को IIT दिल्ली और सिस्को ने मिलकर ‘सिस्को टेक्नोलॉजी हब’ शुरू करने की घोषणा की थी। यह हब AI और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देगा। इस पहल का उद्देश्य देश में AI और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में रिसर्च को आगे बढ़ाना, युवाओं को नई स्किल्स सिखाना और इस क्षेत्र के इकोसिस्टम को मजबूत करना है।