Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

मुंबई दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई के दौरे पर पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह अपने मुंबई दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह BSE इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमित शाह के मुंबई पहुंचने पर भाजपा और महाराष्ट्र सरकार के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनकी मुलाकात को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।