आमतौर पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले कुतुब मीनार के टिकट काउंटर पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी की वजह से ज्यादातर पर्यटक यहां आने से बच रहे हैं। शहर में गुरुवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और उमस की वजह से लोगों के लिए कुतुब मीनार के दीदार करना मुश्किल हो रहा है।
दिल्ली में तापमान सूचकांक खतरनाक स्तर 51.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये सूचकांक मापता है कि आर्द्रता के आधार पर कितनी गर्मी महसूस होती है। कई पर्यटकों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी और उमस के कारण उन्हें घूमने का अपना प्लान बदलकर जल्दी घर लौटना पड़ा।
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट उच्चतम स्तर की चेतावनी है जो लोगों को खुद को तरोताजा रखने, सूरज के सीधे संपर्क से बचने और खास तौर से दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह देती है।
दिल्ली में गर्मी का असर: कुतुब मीनार पर घटे पर्यटक
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.