Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह छह बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र फरीदाबाद था। केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे 28.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.21 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी। 

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में महसूस किए गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि झटके इतने तेज थे कि फर्नीचर हिलने लगा और दीवारें थरथराने लगीं। प्रशासन की ओर से नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। राहत एवं बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।