Breaking News

दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |   J&K: पुंछ के तीन इलाकों में संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन     |   NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी बोले- 22 लाख छात्रों की मेहनत बेकार, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाएं पीएम     |   हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |  

दिल्ली में सुबह सुबह बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तड़के तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली. इस बरसात से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली. कई इलाकों में हुई इस बारिश के बाद सुबह-सुबह मौसम सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली और एनसीआर में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. घर के अंदर रहें और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचें."

इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को  सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी थी. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (14 जून) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है.