Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

FEMA मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की बढ़ी मश्किलें, ईडी ने भेजा नया समन, मिली यह तारीख

Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में नया समन जारी कर 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा ने पिछले महीने एजेंसी को एक पत्र भेजकर पेश होने में असमर्थता जताई थी और पूछताछ का सामना करने के लिए कुछ हफ्ते का समय मांगा था। 

सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा को अब 11 मार्च को दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। जांच एजेंसी मोइत्रा से पूछताछ कर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना चाहती है। 

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में एक ‘नॉन रेसीडेंट एक्सटर्नल’ (एनआरई) खाते से लेन-देन एजेंसी की निगरानी में है। इसके अलावा, इस खाते में विदेश से भी कुछ धनराशि मिली हैं और पैसे का भी ट्रांसफर हुआ है। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में विदेश से भेजी गई कुछ रकम और पैसे के ट्रांसफर के अलावा एनआरई खाते से जुड़े लेन-देन एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कारोबारी हीरानंदानी के कहने पर अडाणी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए मोइत्रा पर पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। हालांकि, मोइत्रा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी ग्रुप के सौदों पर सदन में सरकार से सवाल पूछ थे।