Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

ईडी ने केजरीवाल को भेजा 8वां समन, अदालत ने 16 मार्च को पेश होने का दिया था निर्देश

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठवीं बार समन जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से चार मार्च को दिल्ली में ईडी के हेडक्वार्टर में बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

55 साल के केजरीवाल ने सोमवार को मामले में अपने लिए जारी सातवें समन को नजरअंदाज करते हुए कहा था कि अगर अदालत उन्हें आदेश देगी तो वे ईडी के सामने पेश होंगे। लगातार समन भेजने के बावजूद केजरीवाल के पूछताछ के लिए हाजिर न होने पर ईडी ने दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था।
 
ईडी ने आठवां समन जारी करते हुए केजरीवाल की इस दलील को खारिज कर दिया कि उन्हें जारी किया ताजा नोटिस गलत है क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है।