Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

चुनाव आयोग ने ताजा चुनावी बॉन्ड डेटा सार्वजनिक किया

New Delhi: चुनाव आयोग ने रविवार को चुनावी बॉन्ड पर ताजा डेटा सार्वजनिक किया, जिसे उसने सीलबंद कवर में सुप्रीम कोर्ट में जमा किया था और बाद में इसे सार्वजनिक डोमेन में डालने के लिए कहा गया था।

माना जाता है कि ये जानकारी 12 अप्रैल, 2019 से पहले की अवधि से संबंधित हैं। इस तिथि के बाद के चुनावी बॉन्ड विवरण पिछले सप्ताह पोल पैनल ने सार्वजनिक किए गए थे।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राजनैतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल, 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार सीलबंद कवर में चुनावी बॉन्ड पर डेटा दाखिल किया था।

ईसी ने कहा कि राजनैतिक दलों से प्राप्त डेटा बिना सीलबंद लिफाफे खोले सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ईसी ने चुनावी बॉन्ड  पर सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त डेटा को आज अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।