Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

IMD: तापमान में गिरावट अस्थाई, 22 जून से लू के आसार

Delhi: मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि तापमान में गिरावट वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से है। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन ये अस्थाई है। 

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा डेन रॉय ने कहा, "पश्चिम भारत के साथ-वेस्ट डिस्टर्बेंस अरब सागर से नमी ला रहा है। लेकिन ये क्षणिक है। अगले एक-दो दिनों में तूफान कम हो जाएगा। तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। 22 तारीख से उत्तर-पश्चिम भारत और हमारे यहां लू के हालात हो सकते हैं। दिल्ली में 23-24 तारीख को इसकी संभावना कम है।''

उन्होंने आगे, "जैसा कि आपने देखा होगा अभी पूरे देश में गर्मी की कम हुई है। ये अनुमान के मुताबिक है। हमें दो वजहों से देश में गर्मी कम होने की उम्मीद थी। पहला पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से नमी को आगे बढ़ा रहा है। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है।'' जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है।'' 

आईएमडी के अनुसार, अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, जिसने 12 से 18 जून के बीच कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की थी, जिससे उत्तर भारत में बारिश का इंतजार बढ़ गया।