Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

दिल्ली के कुछ इलाकों में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबित, सुबह नौ बजे चांदनी चौक में एक्यूआई 302, वजीरपुर (435), अशोक विहार (368) था, जबकि आईटीओ में एक्यूआई 319 था।

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में भी गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली के अलावा, आसपास के क्षेत्रों जैसे कि नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी घने कोहरे की चादर दिखी। घने कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहीं।