Breaking News

MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |   कसमंडी किला-मस्जिद विवाद: बकरीद पर विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर लगी रोक     |   बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल     |  

दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

नवंबर का आधा महिना खत्म हो वाला है और अभी उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू नहीं हुई है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके में कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दी. आज दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरूआत कोहरे और प्रदूषण के साथ हुई है, जिस वजह से विजिबिलिटी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश (बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र), पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और बिहार के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, रात/सुबह के समय पश्चिमी असम और मेघालय के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.