Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

दिल्ली में ठंड की दस्तक! शहर में सुबह छाया रहा घना कोहरा

Delhi: दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। इंडिया गेट पर सुबह कई सैलानी सैर करने पहुंचे। भोपाल से आए सैलानी अचानक इतना कोहरा देकर काफी हैरान हो गए। इंडिया गेट सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा हुआ था।  

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी में था। सुबह नौ बजे एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। वहीं कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों ने बताया कि एक्यूआई 400 के करीब है। जबकि दो मॉनिटरिंग स्टेशन ने कहा कि एक्यूआई 400 के पार है। आया नगर में सबसे ज्यादा 423 और आनंद विहार में 406 एक्यूआई रिपोर्ट किया गया। 

आम तौर पर अक्टूबर-नवंबर के महीने में उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार नवंबर के महीने में टेंपरेचर पिछले साल से काफी ज्यादा है। इस बीच, मौसम में आए बदलाव का दिल्लीवासी स्वागत कर रहे हैं। 

उधर, विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली में हवाई सेवा पर असर पड़ा। सुबह करीब सात फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि कुछ ने देरी से उड़ान भरी। आईएमडी ने बताया कि सुबह 5.30 बजे के आसपास अचानक कोहरा काफी बढ़ गया था। इसकी वजह से दिल्ली में सुबह धुंध काफी ज्यादा थी।