Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी महज 50 मीटर हो गई। इससे कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया और करीब 30 उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से इंडिगो और स्पाइसजेट की एक-एक उड़ान को जयपुर डायवर्ट किया गया।

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब तक, दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति के कारण सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पांच उड़ानें जयपुर के लिए डायवर्ट की गई हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबह घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के आने और जाने के समय में देरी हुई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।