Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली सरकार ने गाड़ियों के लिए पीयूसीसी चार्ज बढ़ाया, पेट्रोल डीलरों ने जताई नाराजगी

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को बताया कि करीब 13 साल के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल, सीएनजी और डीजल गाड़ियों के लिए पीयूसीसी यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट चार्ज में बढ़ोतरी की है। उनके मुताबिक ये बढ़ोतरी 20 से 40 रुपये के बीच है।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने दावा किया कि ऑपरेशन लागत को पूरा करने के लिए ये बढ़ोतरी "अव्यवहारिक" है। उन्होंने कहा कि संगठन शुक्रवार को अपनी मैनेजिंग कमेटी की बैठक करेगा और 15 जुलाई से करीब 500 पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करने वाले सेंटर बंद कर दिए जाएंगे।

पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी (बायोफ्यूल सहित) से चलने वाले टू और थ्री व्हीलरों के लिए चार्ज 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और फोर व्हीलरों के लिए 80 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीजल गाड़ियों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट का चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया है। कैलाश गहलोत ने कहा कि नई दरें दिल्ली सरकार की तरफ से अधिसूचित होते ही लागू हो जाएंगी।