Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आबकारी मामले में सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी। 

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किये जाने के बाद केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ा दी। अदालत इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई के दायर पूरक आरोपपत्र पर 12 अगस्त को विचार कर सकती है।

सीएम केजरीवाल अब भी जेल में हैं, क्योंकि वह सीबीआई जांच के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं। सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 26 जून को उन्हें तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।