दिल्ली के वजीराबाद में गुरुवार सुबह से यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हुआ। पिछले हफ्ते दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि उनकी सरकार यमुना की सफाई को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 2025-26 के बजट में इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम जनता की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई के लिए ठोस योजना तैयार की गई है, जिसमें छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, कचरा निकालने वाली मशीनें और खरपतवार हटाने वाले उपकरणों पर 40 करोड़ रुपये खर्च करना शामिल है। इसके अलावा, औद्योगिक कचरे पर सख्ती से रोक लगाने की बात भी कही गई है।
दिल्ली: वजीराबाद में यमुना नदी की सफाई का काम शुरू
You may also like
दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक.
पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द.
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, बिहार से लड़ेंगे नितिन नवीन.
होली से पहले दिल्ली का 'ऑपरेशन आघात', नशाखोरों-जुआरियों समेत 918 लोगों पर एक्शन.