Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिल्ली: बारिश की वजह से कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम

दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.2 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को कहा कि बारिश की वजह से रोहतक रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।