Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी सुबह से ही जारी थी।  दोपहर ढलने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कल ही 27 जुलाई यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।

कल भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

वहीं, 31 जुलाई और 1 अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।