Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में 40°C पार पारा

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में तेज धूप पड़ रही है, जिस वजह से दिल्ली के लोग मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे है. वहीं दिल्ली के पीपमपुरा और रिज जैसे मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकार्ड किया गया है. दिल्ली में बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान दो से तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है. 

वहीं दिल्ली के अधिकतम इलाकों में बुधवार को सुबह से ही चमकदार सूरज निकला रहा. वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ तेज धूप औरतीखी हो गई. खासतौर पर दोपहर के समय तेज धूप निकली रही. वहीं दोपहिया चालने वाले लोगों को थपेड़ों जैसा अहसास होने लगा. दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.9 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से भी 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था.  इस मौसम में पहली बार दिल्ली के कई केंद्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच रहा है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तेज धूप और गर्मी से हल्की राहत मिलेगी. वहीं आज यानी की गुरुवार को हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है शुक्रवार के दिन हवा 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हो सकती है. वहीं तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है.