Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

दिल्ली: छतरपुर स्थित अपने फार्महाउस में पानी की टंकी में मृत मिला व्यक्ति

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्महाउस में पानी की टंकी के अंदर 42 वर्षीय एक व्यक्ति मृत पाया गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मृतक फार्महाउस में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि एक फार्महाउस परिसर में स्थित पानी की टंकी में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस की एक टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है और संपत्ति तथा आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।