Breaking News

पेपर लीक अब पैटर्न बन चुका है: लोकसभा में बोले अभिषेक बनर्जी     |   सरकार का अमृतकाल बना चिंताकाल: लोकसभा में बोले अभिषेक बनर्जी     |   दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   महाराष्ट्र: आंदोलन में छात्रों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जाएंगी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |  

दिल्ली: ठंड में बेसहारा लोगों को शेल्टर होम में मिल रहा है सहारा

देश की राजधानी दिल्‍ली भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है, जिससे बेघरों की मुश्किलें बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रात के दौरान, कई बेघर लोगों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आश्रय घरों और तंबुओं में शरण ली। हालांकि, कई अन्य लोगों को सड़क किनारे आग जलाकर रात गुजारनी पड़ी।

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए कई जगहों पर शेल्टर होम बनाए हैं। कनॉट प्लेस इलाके में बंगला साहेब गुरुद्वारा के पास आश्रय गृह में 350-400 लोग रह सकते हैं। सरकार उन्हें बिस्तर, कंबल, भोजन और चिकित्सा सहायता भी प्रदान करती है।