देश की राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, बेघर लोगों की दिक्कतों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में उन्हें सरकारी शेल्टर होम से बड़ी राहत मिल रही है
इन शेल्टर होम में जरूरतमंद लोगों को गर्म खाना, बिस्तर और सर्दी से बचने के लिए कंबल दिए जाते हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ ही बेसहारा लोगों इन सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। दिल्ली के हर एक रैन बसेरे में एक बार में 20 से ज्यादा लोगों को ठहराने की क्षमता है।
दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 25 नवंबर से गिरावट शुरू हो गई है। तब यह 14 डिग्री सेल्सियस पर था जिसके बाद से इसमें लगातार गिरावट हो रही है।
हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस साल पांच साल में सबसे गर्म नवंबर दर्ज किया गया। अगले सप्ताह की शुरुआत में रात के तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है क्योंकि तब उत्तरी राज्यों की पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी।
दिल्ली: बेसहारा लोगों को सरकारी शेल्टर होम में मिल रहा है सहारा
You may also like
दिल्ली में अनोखा स्टार्टअप ‘Carry Men’ सर्विस, शॉपिंग अब बनेगी और भी आसान.
‘मेट्रो मंडे’ अभियान की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर.
दिल्ली कोर्ट से कांग्रेस नेता अलका लांबा को बड़ा झटका, इस मामले में दिया दोषी करार.
इंडिया गेट के पास कनाडाई पर्यटक से iPhone 16 छीना, पुलिस ने मामला किया दर्ज.