Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिल्ली: मयूर विहार में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में आवासीय सोसायटी के अंदर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में शनिवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि दोपहर दो बजकर तीन मिनट पर आग लगने की कॉल मिली। उसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं।

प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस मयूर विहार फेज-थ्री में आशीर्वाद अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर था। अधिकारी ने बताया कि आग पर 45 मिनट के अंदर काबू कर लिया गया, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है।