Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

दिल्ली: गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में आग लगी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन के एक कमरे में शुक्रवार को आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन अग्निशमन अधिकारियों ने उस पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग एलईडी पैनल, कंप्यूटर सिस्टम और फर्नीचर में लगी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली लाइन में खराबी की वजह से ये आग लगी।हालांकि, जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।