दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 5.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत था।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे मध्यम 111 श्रेणी में दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
दिल्ली: शहर में सुबह छाए बादल, बारिश के आसार
You may also like
गर्मी बढ़ते ही बढ़े वायरल और एलर्जी के मरीज, दिल्ली के अस्पतालों में भीड़.
दिल्ली के LG बदले... तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, वीके सक्सेना बने लद्दाख के उपराज्यपाल.
दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक.
पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द.