दिल्ली के एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। महिला का पुरुष साथी पिछली शाम उसके साथ होटल में ठहरा था जिसे पकड़ा गया है। होटल के रिसेप्शन पर जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान सारिका (29) के रूप में हुई है, जबकि पुरुष साथी की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है। सचिन को रविवार सुबह होटल से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसे होटल के रिसेप्शन पर दिए गए पते से गिरफ्तार किया गया।
पहाड़गंज स्थित होटल के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 10 बजे नबी करीम पुलिस थाने में पीसीआर को कॉल कर बताया कि जिस कमरे में ये लोग रातभर रुके थे, उसके बाथरूम में एक महिला बेसुध पड़ी है। पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और महिला को बेहोश पाया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने शनिवार को शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में प्रवेश किया था। हालांकि, सुबह केवल सचिन को होटल परिसर से बाहर निकलते देखा गया। अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई है।" मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Delhi: पहाड़गंज के होटल में मिला महिला का शव, पुरुष साथी हिरासत में
You may also like
CBSE ने कक्षा 9-10 में तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया, तीसरी भाषा को बोर्ड परीक्षा से दी छूट.
सेना प्रमुख जनरल ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- वो तय करे कि भूगोल का हिस्सा बनना है या इतिहास का.
फिलहाल खनन पट्टा धारकों के पक्ष में कोई आदेश नहीं करेंगे पारित, अरावली विवाद पर बोला सुप्रीम कोर्ट.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.