Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में धुंध की चादर, कुतुब मीनार घमने आए सैलानियों ने की आंखों में जलन की शिकायत

दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी बहुत खराब रही। शहर का एक्यूआई सुबह 426 दर्ज किया गया। जोकि 'गंभीर' कैटेगरी में आता है। राजधानी में ये हालात उस वक्त है, जब दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात में शहर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

तापमान में गिरावट और घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में घना कोहरा पूरे दिन बना रहेगा। इस बीच, कुतुब मीनार घूमने आए सैलानियों ने प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की शिकायत की है। 

धुंध की वजह से आंखों में जलन के बावजूद सैलानियों ने कुतुब मीनार की सैर की। इस दौरान वो 12वीं शताब्दी के स्मारक का आनंद लेते दिखे। दिल्ली में लोधी रोड स्टेशन को छोड़कर सभी 38 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में थे। लोधी रोड पर एक्यूआई 'बहुत खराब' कैटेगरी में रिपोर्ट किया गया। 

रविवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी पहली बार 'गंभीर प्लस' कैटेगरी के पार रिपोर्ट की गई थी। शहर में तुरंत सोमवार सुबह ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप-4 के प्रतिबंध को लागू कर दिया गया। इन प्रतिबंधों में दिल्ली-एनसीआर में फोर व्हीलर डीजल लाइट मोटर व्हीकल चलाने पर रोक है। हालांकि जरूरी सामान ले जाने वाले सभी बीएस-VI डीजल ट्रकों को दिल्ली में आने की इजाजत है। 

डीजल से चलने वाले मीडियम गुड्स व्हीकल और हैवी गुड्स व्हीकल को दिल्ली में आने से रोक दिया है। सिर्फ इलेक्ट्रिक और सीएनजी ट्रकों को ही आने की इजाजत दी गई है। दिल्ली पुलिस ग्रैप-4 को सही से लागू करने के लिए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।