Breaking News

लोकसभा में बोले जितेंद्र सिंह- परीक्षा में धांधली रोकने के लिए बना सख्त कानून     |   ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरीबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी     |   कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, बोले- एंटी पेपर लीक बिल सिर्फ दिखावा     |   जापान भूकंप: सुनामी का खतरा अब टल गया है     |   दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |  

Delhi: कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई और कई हिस्सों में हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।  

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने और कई इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इस बीच, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 38 में से नौ निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे तक एक्यूआई  'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया, जबकि कुछ स्टेशनों पर एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।