Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हवा की गुणवत्ता खराब हुई

दिल्लीवालों के लिए मंगलवार सुबह की शुरुआत ठंड से भरी रही। मौसम विभाग ने "ठंडे दिन" की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है, लेकिन शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा हो सकता है।

आईएमडी ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडे दिन का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में ऐसी ही ठंड रहने की भविष्यवाणी की है। इस बीच, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 248 दर्ज की गई जो 'खराब' श्रेणी में आती है।

समीर ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि पांच निगरानी स्टेशनों ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की, जिससे एक्यूआई 400 पार हो गया। इन स्टेशनों में जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, पटपड़गंज, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

सोमवार को, एक्यूआई में थोड़ा सुधार हुआ था और ये "मध्यम" श्रेणी में 173 पर पहुंच गया था। रविवार को 225 (खराब) कैटिगरी में आंका गया।