Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Delhi: अलर्ट मोड में दिल्ली सरकार के मंत्री, राजधानी में स्वच्छता अभियान का किया निरीक्षण

Delhi: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में अलग-अलग इलाके का निरीक्षण किए। सूद ने शिवाजी एन्क्लेव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय पशु अस्पताल के बाहर जमा कूड़े की जांच की और रुके हुए पानी से भरे सीवर नालों का निरीक्षण किया।

उनके साथ एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारी, स्थानीय बीजेपी विधायक और नगर पार्षद मौजूद थे। आशीष सूद ने तत्काल सफाई के काम के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी, कि जन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निवासियों को बिना देरी के राहत पहुंचाने पर पर जोर दिया।

इसी तरह, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अमर कॉलोनी और लाजपत नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्यों और चल रहे स्वच्छता अभियान की प्रगति का आकलन किया। वर्मा ने कहा कि हर हफ्ते, मुख्यमंत्री, मंत्री और दिल्ली सरकार के सभी विधायक शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर हालात की निगरानी करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विभाग के अधिकारी पिछले नौ महीने से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार के मिशन का समर्थन करते आ रहे हैं।