Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Delhi: प्रगति मैदान टनल में हादसा, पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

दिल्ली में शनिवार रात प्रगति मैदान सुरंग के अंदर स्कूटर बैरिकेड से टकरा जाने से दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एन. के. पवित्रन के रूप में हुई है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना में पुलिसकर्मी का स्कूटर बैरिकेड से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वो गाड़ी सहित टनल के अंदर दूसरी तरफ की रोड पर जा गिरते हैं। उनके गिरते ही उनका हेलमेट भी सिर से निकल गया।

टनल के अंदर रिंग रोड एंट्री प्वाइंट से इंडिया गेट की ओर जाने वाली लेन पर पानी की निकासी के लिए मरम्मत का काम चल रहा था।