Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में भीषण लू के हालात बने हुए हैं। 

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था। शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। 

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू के हालात बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से लू की वजह से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।