Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्थिति में, AQI 335 पर पहुंचा

Delhi air quality: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। दिल्ली में ये लगातार दूसरा दिन है जब एक्यूआई 'बेहद खराब' रहा। रविवार (30 नवंबर) और सोमवार (1 दिसंबर) को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली थी; हालांकि, मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से 'बेहद खराब' हो गई।

मौसम विभाग ने हल्के कोहरे का अनुमान जताया है। मौसम की बात करें तो, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री कम है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत थी।