Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार, AQI बढ़कर 251 पहुंचा

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में रही और समग्र एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) थोड़ा बढ़कर 251 हो गया। ये एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से ये जानकारी मिली।

दिल्ली में आठ केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि अन्य पर ये ‘खराब’ रहा। सीपीसीबी के मुताबिक, वजीरपुर में सबसे अधिक 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।