Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

दिल्ली पुलिस ने वॉकथॉन का किया आयोजन, नशे की लत से दूर रहने का दिया संदेश

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में वॉकथॉन का आयोजन किया। मकसद था, युवाओं को नशीली दवाओं के खतरों से आगाह करना और स्वस्थ विकल्प के रूप में खेलों को बढ़ावा देना। कार्यक्रम में प्रमुख एथलीट, पुलिस बल के सदस्य और बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। ये कार्यक्रम दिल्ली पुलिस के 78वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा था।
 
दिल्ली पुलिस प्रमुख देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, "जो नशे के विरुद्ध हमारा जो अभियान है, ड्रग्स फ्री दिल्ली का जो हमारा सपना है, उसको साकार करने के लिए जन भागीयता बहुत जरूरी है। हमने स्पोर्ट्स आइकन भी जोड़े, जो कुश्ती के हमारे दो इंटरनेशनल प्लेयर्स हैं, रवि दहिया जी और सरिता मोर जी। वो हमारे साथ जुड़ीं और क्रिकेट के जो एक नामी-गिरामी कोच हैं, संजय भारद्वाज जी, वो भी आज हमारे इस इवेंट के गेस्ट ऑफ ऑनर थे। तो पुलिस कर्मचारियों ने, हर रैंक ने इसमें भाग लिया।