Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

होली के बाद अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

होली के बाद अयोध्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भीड़ के बावजूद भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशनी नहीं हुई। श्रद्धालु बताते हैं कि उन्हें मंदिर में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन और बेहतर प्रबंधन कर सकता था। इस बीच, अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में कुछ समय तक भीड़ रह सकती है। होली की छुट्टी और वीकेंड की वजह से लोग यहां पहुंच रहे हैं।