Breaking News

झारखंड: टॉप माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 1 करोड़ का था इनाम     |   तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की     |   ‘घुसपैठिए असम के गरीबों की जमीन और युवाओं की नौकरी छीन रहे’, अमित शाह ने कहा     |   ‘कांग्रेस की सरकारों ने असम को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था’, बोले अमित शाह     |   WB: मालदा हिंसा मामले को लेकर NIA की टीम थोड़ी देर में मोथाबाड़ी थाने पहुंचेगी     |  

दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी, आसमान में छाई धुंध, बारिश का अनुमान

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह धूल भरी आंधी चली। शहर के लोग जब सोकर उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे और धुंध छाई हुई थी। यह बदलाव गुरुवार को रहे गर्म मौसम के बाद दिखा। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था। 

वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री ज्यादा था। हवा में धूल शामिल होने के बावजूद, लोगों को इससे दिक्कत नहीं हुई। हर रोज साइकिल चलाने वाले लोगों के लिए सुबह मौसम का मिजाज ठीक वैसा ही था जिसका वे इंतजार करते हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में शुक्रवार से लगातार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जो सप्ताहांत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार रात और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। कई इलाकों में बिजली गिरने और थोड़े समय के लिए तेज बारिश होने का अनुमान है।