Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने 300 इलेक्ट्रिक बसें कीं शुरू, AAP पर बोला हमला

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 300 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े की कुल संख्या 6,100 हो गई।

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि उनकी सरकार डीटीसी के घाटे को कम करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हम दिल्ली परिवहन सेवा (डीटीसी) के पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में परिवर्तित करेंगे। दिल्ली सरकार अंतिम-मील कनेक्टिविटी की दिशा में काम कर रही है। सरकार ईवी सब्सिडी की राशि भी जारी कर रही है, जो पिछले कई वर्षों से लंबित थी।"

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का देश में सबसे बड़ा बेड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के संपूर्ण परिवहन बुनियादी ढांचे को नया रूप देने के प्रयास जारी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है।

सरकार ने दिल्ली और गाजियाबाद के बीच एक अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की। पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि वह केवल वादे करने और प्रचार करने में विश्वास रखती थी, काम करने में नहीं।