Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने 400 बैटरी बसों को दिखाई हरी झंडी

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव (डीईवीआई) के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी के परिवहन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति पर भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई देती हूं कि आज दिल्ली की सड़कों पे ये 400 इलेक्ट्रिक व्हीकल बसेज, जिसका नाम हमने देवी दिया है। देवी यानि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर। जो दिल्ली की छोटी सड़के हैं। जो भीड़ी सड़के हैं, जहां पर बड़ी बसेज नहीं जा पाती है उसके कारण से एक्सीडेंट का प्रोविजन, उसके कारण से ट्रैफिक जाम रहता था आज इस नौ मीटर की बसेज के माध्यम से अंदर की भी सड़के पर ये बसेज जा पाएंगी। दिल्ली की व्यवस्था सुदृढ़ हो पाएगी और इलेक्ट्रिक होने के कारण जो पॉल्यूशन का प्रोविजन रहता है, व्हीकलर पॉल्यूशन, वो दिल्ली में अब कम हो पाएगा। और हमारा पूरी प्रयास है कि अगले साल के अंत तक जितनी भी बसे दिल्ली को चाहिए दिल्ली की सड़कों पे, दिल्ली की सुविधा के लिए उन सबको हम इलेक्ट्रिक व्हीकल में हम कनवर्ट करके दिल्ली को एक पॉल्यूशन फ्री परिवहन व्यवसथा सुपुर्द करे।"