Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ रही, छाया रहा हल्का कोहरा

Delhi: दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही। चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता 352 रही जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आती है। इसके अलावा 20 स्टेशन में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही, 15 स्टेशन में यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और दो स्टेशन पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।

सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सोमवार को शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 244 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने संकेत दिया कि अगले छह दिन शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा और सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह शहर के कुछ हिस्सों में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग, लोधी रोड, रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में न्यूनतम तापमान इससे थोड़ा कम यानी 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।