Breaking News

भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |   रुझानों में एक बार फिर बंगाल में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी     |   असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 126 सीटों में से 71 पर बीजेपी आगे     |   बारामती उपचुनाव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चल रहीं आगे     |   भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |  

Delhi: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़, छठ पर्व लिए अपने घर रवाना हो रहे हैं लोग

Delhi: दिल्ली के रेलवे स्टेशन अपने परिवारों के साथ छठ पूजा मनाने के लिए घर जा रहे लोगों से भरे हुए हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ का बढ़ना लाजमी है। ऐसे में किसी भी हादसे को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और रेल मंत्रालय दोनों ने ही खास इंतजाम किए हैं।

आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों का कहना है कि सुविधाएं पिछले सालों के मुकाबले बेहतर हुई हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी यात्री रेलवे की तरफ से किए गए इंतजामों से संतुष्ट दिखे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि, चूंकि रेलगाड़ियां निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए यात्रा का सबसे पहला जरिया हैं, इसलिए भारतीय रेलवे सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सुविधाओं में सुधार करने के लिए काम कर रहा है।

छठ का महापर्व सूर्य देव को समर्पित है और ये मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को खत्म होगी।