Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Red Fort Blast: कांग्रेस ने घटना पर जताया दुख, गहन और त्वरित जांच की मांग की

Red Fort Blast: कांग्रेस ने सोमवार को लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना को "बेहद दुखद" बताते हुए इसकी गहन और त्वरित जांच की माँग की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। "लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार विस्फोट की खबर बेहद दुखद है। शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई लोगों की जान चली गई है।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। सरकार को घटना की गहन और त्वरित जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए।"

विस्फोट के बाद पुलिस ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे कई मीटर दूर खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और भीड़भाड़ वाले इलाके की आस-पास की इमारतों में भी इसकी आवाज़ सुनी गई।