Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली-NCR में ठंडा और सुहावना मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-NCR में इस समय मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक हल्की से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। IMD ने आज यानी 30 मई, शुक्रवार को बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज और भयंकर हवाएं और आंधी आने की संभावना है। IMD के अनुसार, अचानक मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है, जैसे:

  • सड़कें टूटना

  • पेड़ों का गिरना

  • बिजली बाधित होना

कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। इस सब को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो तब दिया जाता है जब अगले 24 घंटे के भीतर खराब मौसम की प्रबल संभावना होती है।

IMD ने जनता को यह सलाह दी है:

  • बिना जरूरत के बाहर निकलने से बचें

  • जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें

  • ट्रैफिक अपडेट पर नजर बनाए रखें

बारिश ने भले ही मौसम को ठंडा कर दिया हो, लेकिन इसके साथ कुछ मुश्किलें भी बढ़ गई हैं, ऐसे में सतर्क रहना जरूरी हो गया है।