Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार को धूल भरी आंधी के साथ हल्दी बूंदाबांदी हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान जताया था। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार की रात गर्म और बहुत गर्म दोनों तरह की स्थिति दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक 'गर्म रात' की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है, और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। वहीं, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो 'बहुत गर्म रात' की स्थिति घोषित की जाती है। 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। ये पिछले तीन वर्षों में अप्रैल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। साल 2024 और 2023 दोनों में अप्रैल में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। अप्रैल 2024 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में ये 23.6 डिग्री सेल्सियस था। 

साल 2022 में अप्रैल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।