Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

भारत के जेट गिराने के दावे सिर्फ 'मनोहर कहानियां' जैसे, IAF चीफ ने पाकिस्तान के दावों को किया खारिज

New Delhi: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने एक मकसद के साथ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और उद्देश्य पूरा होने के तुरंत बाद संघर्ष का अंत दुनिया के लिए एक सबक है। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि उनकी सेना ने अपनी युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2047 का रोडमैप तैयार किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि ये तीनों सेनाओं के तालमेल का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि हवा में हमारे पास एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम के एक लंबी दूरी के हमले और चार से पांच लड़ाकू विमानों के सबूत हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हुए नुकसान में रडार, कमांड और कंट्रोल सेंटर, रनवे और हैंगर शामिल हैं। वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को भी खारिज कर दिया और इसे 'मनोहर कहानियां' (काल्पनिक) बताया।