Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली: SC में मनाया क्रिसमस, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ समेत बाकी सदस्यों ने लिया हिस्सा

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को क्रिसमस मनाया गया। भारत के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बाकी सदस्यों के साथ उत्सव में हिस्सा लिया।

इस मौके पर चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि संविधान हमें समावेशी भारत के बारे में बताता है। हम सभी इस देश को एक बेहतर जगह बनाने के मिशन में शामिल हैं। कार्यक्रम में केक काटा गया और क्रिसमस कैरोल भी गाए गए।