Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

दिल्ली से यूपी जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

अगर आप रेलवे से यात्रा करने का सोच रहे हैं, खासतौर पर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो रेलवे का बड़ा अपडेट जानना जरूरी है, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के बीच ब्रिज नंबर 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक दिए गए हैं. इसके कारण कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है.

इन गाड़ियों का बदला गया रास्ता
गोरखपुर से 21, 22, 23, 26, 28, 29, 30 मार्च और 02, 04, 05, 06, 09, 11, 12, 13, 16, 18, 19, 20, 23, 25, 26 और 27 अप्रैल 2025 को चलने वाली ट्रेन नंबर 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

गोरखपुर से 20, 24, 25, 27, 31 मार्च और 01, 03, 07, 08, 10, 14, 15, 17, 21, 22, 24, 28, 29 अप्रैल 2025 को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

मऊ से 21, 25, 28 मार्च और 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 अप्रैल 2025 को चलने वाली 22539 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी

नाहरलगुन से 18, 22, 25, 29 मार्च और 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 अप्रैल 2025 को चलने वाली 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

आनंद विहार टर्मिनल से बदला रास्ता

आनंद विहार टर्मिनल से 20, 23, 27, 30 मार्च और 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 अप्रैल 2025 को चलने वाली 22412 आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलगुन एक्सप्रेस का रूट गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

लखनऊ जं. से 20 मार्च से 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाली 12003 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली एक्सप्रेस का रूट लखनऊ जं.-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ जं.-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल, फफूंद, इटावा, टूण्डला और अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

मऊ से 23, 25, 30 मार्च और 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अप्रैल 2025 को चलने वाली 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

आनंद विहार टर्मिनल से 21, 24, 28, 31 मार्च और 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अप्रैल 2025 को चलने वाली 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस का रूट गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा. इस बदलाव के तहत ट्रेन अलीगढ़ और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.