Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सीएम केजरीवाल का दिवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को सात हजार रुपए का बोनस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले राजधानी के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रुप-बी नॉन गजेटेड और ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार के ग्रुप-बी नॉन गजेटेड और ग्रुप-सी कर्मचारियों को सात हजार रुपये बोनस देंगे। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। बोनस देने में कुल 56 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जिंदगी बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।