Breaking News

सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने संसद में देश के छात्रों का अपमान किया: बीजेपी     |   लड़कियों के कपड़े फाड़ने की बात झूठ, ये सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने की कोशिश: बीजेपी     |  

दिल्ली के रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर CBI की रेड, SHO को किया लाइन हाजिर

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर सीबीआई ने कार्यवाही की है. शनिवार को सुबह-सुबह सीबीआई की टीम ने दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रेड की और इस दौरान हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया. सीबीआई ने सिविल डिफेंस के पूर्व कर्मचारी शैलेश कुमार को 4 हजार की रिश्वत की रकम के साथ रंगे हांथ पकड़ा.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एक नियम बनाया है जिसके मुताबिक, जिस थाने में CBI की रेड होगी उसका SHO लाइन हाजिर होगा. अब चूंकि मामला शाहबाद डेरी का है. और आरोपी इसी थाने का हेड कांस्टेबल है, इसलिए SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है.