Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

Delhi: रोहणी में इमारत ढही, दो लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस)ने ये जानकारी दी। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रोहणी सेक्टर-7 में इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद पांच टीमों को मौके पर रवाना किया गया। 

उन्होंने बताया, ‘‘शाम चार बजकर चार मिनट पर हमें घटना की जानकारी मिली। हमारी टीम मौके पर कार्य कर रही है।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके को खाली करा लिया गया है और कई टीम मौके पर रवाना की गई है। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवा और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) सहित विभिन्न एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमले किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके को खाली करा दिया है। बिजली विभाग ने इलाके की बिजली काट दी है।’’